गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2022 | Online Registration, दस्तावेज, पात्रता |Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana

Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana | मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का लाभ | गुजरात महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना गुजरात | Mahila Utkarsh Scheme Gujarat

Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत 26 फरवरी 2020 में की गई थी| इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को 0% ब्याज दर पर ₹100000 तक का लोन दिया जाएगा| 17 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष लोन योजना 2020 से 2021 की शुरुआत की गई है| इसके लिए प्रदेश की जो महिलाएं मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम के अंतर्गत लोन लेना चाहती हैं, तो इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं|
Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana

जैसा कि आप जानते हैं कोरोनावायरस के दौरान कितने लोग बेरोजगार हो गए थे कितने लोगों की नौकरी छूट गई थी| इस समय ज्यादातर लोगों की आर्थिक समस्याएं थी इन पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना गुजरात शुरू की है| इस योजना के अंतर्गत महिलाएं ₹100000 तक का 0% ब्याज पर लोन लेकर अपना खुद का कोई व्यवसाय शुरू कर सकती हैं| इस धनराशि पर लगने वाला ब्याज राज्य सरकार के द्वारा बैंकों को भुगतान किया जाएगा| तो चलिए दोस्तों इस आर्टिकल में हम पूरा विस्तार से जानते हैं कि Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana क्या है| और आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं|

 

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2021

गुजरात की अलग-अलग जिलों में तैनात सखी मंडल की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुजरात सरकार ने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत की है| इस योजना के अंतर्गत 50,000 JLEG समूह शहरी क्षेत्रों में तथा 50,000 समूह ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे| इसके बाद इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला 0% ब्याज पर लोन ले सकती है|

आपको बता दें पूरे गुजरात राज्य में 2.5 लाख सखी मंडल समूह है, जिनमें से शहरी क्षेत्रों में 24 हजार से ज्यादा सखी मंडल पंजीकृत किए गए हैं| और एक-एक सखी मंडल समूह में 10 महिलाओं का संख्या है, इस प्रकार से लगभग 27 लाख महिलायें सखी मंडल से जुड़ी हुई हैं|

Gujarat Mukhymantri Mahila Utkarsh Scheme सहायता धनराशि पाने के बाद महिलाएं अपना खुद का कोई रोजगार शुरु कर सकती हैं, और एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकती हैं| इस योजना के अंतर्गत उन्हें ₹100000 का जो लोन राशि दी जाएगी उस पर किसी प्रकार का कोई ब्याज नहीं लगेगा| बल्कि लोन राशि पर लगने वाला ब्याज राज्य सरकार खुद बैंक को अपनी तरफ से देगी|

जो महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं वे मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं| इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लोन राशि लाभार्थी के सीधे बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी| इस योजना को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए राज्य सरकार ने 193 करोड रुपए का बजट रखा है|

 

Highlight of Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana 

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना
राज्य गुजरात
शुरुआत 26 फरवरी 2020
लाभार्थी सखी मंडल समूह की महिलाएं
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
योजना के अंतर्गत लोन राशि ₹100000, 0% ब्याज दर पर
आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://gujaratindia.gov.in/

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत गुजरात की रहने वाली सखी मंडल समूह की महिलाओं को 0% ब्याज दर पर ₹100000 का लोन दिया जाएगा|
  • Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana का लाभ उठाकर महिलाएं एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकती हैं|
  • गुजरात राज्य की सखी मंडल समूह की महिलाएं अपना स्वरोजगार करने के लिए इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का लोन ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है, उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी|
  • महिलाओं को सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर और आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम गुजरात की शुरुआत की है|
  • इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का लोन लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी|
  • इस योजना का लाभ केवल गुजरात में रहने वाली सखी मंडल समूह की महिलाएं उठा सकती हैं|
  • सखी मंडल समूह की महिलाएं अपनी स्वेछानुसार कोई भी स्वरोजगार शुरू करने के लिए इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का लोन ले सकती हैं|
  • कोरोनावायरस के समय ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, उन्हें स्वरोजगार शुरू करने और एक आत्मनिर्भर जिंदगी देने के उद्देश्य Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana शुरू की गई है|
  • इस योजना के शुरू हो जाने से महिला के अंदर एक आत्मनिर्भर जीवन तथा खुद के अंदर आत्मसम्मान होने की अनुभूति होगी|
  • महिलाओं को अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए किसी के सामने पैसों के लिए हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी|

Gujrat Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana योजना का उद्देश्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की प्रेरणा देने ही इस योजना का उद्देश्य है| अब कोई भी महिला अपना स्वारोजगार शुरू करने के लिए गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम के अंतर्गत 0% ब्याज पर ₹100000 का लोन ले सकती है| गुजरात सरकार ने महिलाओं को सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही इस योजना को शुरू किया है| ताकि कोई भी महिला अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का डटकर मुकाबला कर सके|

उसे अपने रोजमर्रा की जरूरी खर्चों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े| बल्कि वह महिला खुद अपने बल पर स्वरोजगार शुरू करके अपनी और अपने बच्चे की जिंदगी संवार सकें| गुजरात सरकार के द्वारा 10000000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर JLEG में पंजीकृत होने के लिए समूह को प्रदान की जाएगी|

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए आवश्यक पात्रता

अगर आप ही Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए|

  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का गुजरात राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम गुजरात का लाभ उठाने के लिए गुजरात की केवल महिलाएं ही पात्र होंगी|
  • गुजरात की केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो सखी समूह मंडल से जुड़ी होंगी|
  • एक सखी समूह मंडल में कम से कम 10 सदस्य का होना अनिवार्य होगा|

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप  Utkarsh Yojana Online Registration करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना पड़ेगा|

  1. सबसे पहले आपको गुजरात राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
    gujaratindia.gov.in
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक दिखाई देगा, आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना है|
  3. क्लिक करते ही आपके सामने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana Application Form खुल जाएगा|
  4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक आदि जानकारी को पूरा सही-सही भर देना है|
  5. इसके बाद आपको मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम Online Registration Form के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है| और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है|
  6. क्लिक करते ही आपका Gujarat Mukhymantri Mahila Utkarsh Scheme ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना में आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  1. आपको एक बार फिर से इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना है|
  2. होम पेज पर आने के बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति चेक करने का लिंक दिखाई देगा|
  3. आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना है, क्लिक करते ही आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगा|
  4. यहां पर आपको महिला उत्कर्ष योजना पंजीकरण नंबर तथा कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है|
  5. क्लिक करते ही आपके सामने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat आवेदन की स्थिति दिखाई देने लगेगी|

निष्कर्ष

गुजरात राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए गुजरात सरकार ने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत की है| मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के बारे में इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी दी है| जिसे पढ़कर महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और अपने जीवन को आत्मनिर्भर बना सकती हैं| अगर आपका इस योजना से संबंधित किसी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं| इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर कीजिएगा|

FAQ

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना क्या है?

सखी समूह मंडल की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए गुजरात सरकार ने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana (MMKY) की शुरुआत की है|

Gujarat Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana के अंतर्गत कितना लोन दिया जाता है|

गुजरात सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹100000 तक का लोन दिया जाता है|

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितना प्रतिशत ब्याज लगता है?

Mahila Utkarsh Scheme के अंतर्गत दिये जाने वाले लोन राशि पर 0% का ब्याज लगता है|

Leave a Comment