Himkosh-HP IFMS E Salary slip :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी salary pay slip ऑनलाइन देखने की सुविधा Himkosh-HP IFMS Portal पर उपलब्ध करवा रही है, जिससे वो सभी कर्मचारी सैलरी पे स्लिप के अलावा पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं जैसे मासिक व वार्षिक सैलरी विवरण, GPF विवरण, ई चालान, CPF सदस्यता आदि सुविधाएं ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट himkosh.nic.in पर आसानी से देख व प्राप्त सकते है इससे कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप प्राप्त करने में होने वाली समस्या से राहत मिल सकेगी एवं ऑनलाइन द्वारा कार्यों में बेहतर पारदर्शिता भी लाई जा सकेगी।
हिमकोष पोर्टल पर कर्मचारियों को किन-किन सुविधा का लाभ मिलेगा एवं वह पोर्टल पर किस प्रकार से अपनी वेतन पर्ची को डाउनलोड कर सकेंगे, इससे जुडी सभी जानकारी आप हमारे लेख के द्वारा से प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारी जैसे शिक्षक, कर्मचारी, व सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप पोर्टल पर लॉगिन करके देख पाएंगे। इसके लिए कर्मचारी के पास उनका एम्प्लॉयमेंट कोड होना आवश्यक है जिसके मदद से ही वह अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर पाएँगे, इसके अलावा वह पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।
हिमकोष-HP IFMS पोर्टल सैलरी स्लिप ऑनलाइन
जैसा की सभी को पता हैं की आज के इस तेजी से चलती दुनिया में सभी प्रकार के कार्य चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी इन्हे पूरा करने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। कार्यो को आसान बनाने व पारदर्शिता लेन के लिए बहुत सी सरकारें अपने-अपने राज्यों में ऑनलाइन माध्यम से नई योजनाओ व पोर्टलों द्वारा नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध करवा रही है,
ऐसा ही एक पोर्टल हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों को उनकी सैलरी पे स्लिप को देखने के लिए Himkosh-HP IFMS Portal की शुरुआत की है, IFMS (Integrated Financial Management System) जिसे हिंदी में एक्किकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है, यह एक आईटी आधारित प्रणाली है, इसका कार्य सरकारी कर्चारियों के वेतन से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है इस पोर्टल का प्रबंधन कोषागार, ट्रेजरी, लॉटरी वित्तीय विभाग द्वारा किया जाता है।
IFMS पोर्टल द्वारा सरकार कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन स्लिप से सम्बंधित सभी जानकारी देखने की सुविधा के अलावा बहुत सी अन्य सेवाएँ भी प्रदान करवाती है। पोर्टल पर कर्मचारियों का पूरा डाटा ऑनलाइन सुरक्षित रखा जाता है जिसके द्वारा से कर्मचारीओ को ऑनलाइन उनके वेतन से सम्बंधित मासिक स्लिप ऑनलाइन बिना कार्यालय की लम्बी कतारों में लगे घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे।
Himkosh-HP IFMS, E Salary slip : Details
आर्टिकल | Himkosh-HP IFMS ई कोष सैलरी स्लिप |
शुरुआत किया गया | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | प्रबंधन कोषागार, ट्रेजरी, लॉटरी वित्तीय विभाग |
सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी |
उदेश्य | सरकारी कार्यों को आसान बनाकर कर्मियों को उनकी वेतन पर्ची देखने की सुविधा उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://himkosh.nic.in |
हिमकोष IFMS पोर्टल के लाभ
हिमकोष पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी निम्नलिखित हैं।
- हिमकोष पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी salary slip ऑनलाइन देखने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के सभी कर्मचारी अपने मासिक व वार्षिक सैलरी स्लिप को देख सकते हैं एवं उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों के वेतन की सभी जानकारी होने से उन्हें अब कार्यालय में जाकर अपनी सैलरी स्लिप प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- ऑनलाइन माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता लायी जा सकेगी और कार्यों में किसी तरह त्रुटि नहीं हो सकेगी।
- सरकारी कर्मचारी अब अपने मोबाइल माध्यम से ई सैलरी मोबाइल एप्प को डाउनलोड कर सकते है एवं अपनी सैलरी स्लिप को कभी और कही भी इंटरनेट के द्वारा देख सकते है।
Himkosh-HP IFMS Portal लिस्ट देखने की प्रक्रिया
राज्य के वो भी कर्मचारी सैलरी स्लिप से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देखना व इसे डाउनलोड करना चाहते हैं वो सभी दिए गए चरणों का पालन करके को प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक को सबसे पहले हिमकोष पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा इसमें आपको Projects के सेक्शन में E-SALARY के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा अब आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन होने के बाद अब आपको सैलरी स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करते के साथ आपको जिस भी माह की सैलरी स्लिप देखना चाहते हो आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके द्वारा चयनित की गई मासिक सैलरी स्लिप आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
Himkosh Portal पर लॉगिन प्रक्रिया
हिमकोष पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आवेदक कर्मचारी नीचे दिए गई प्रक्रिया को पालन कर सकते हैं।
- सर्प्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा अब आपको Projects के सेक्शन में E SALARY के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- तत्पश्चात आपके सामने अगला एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस नए पेज पर आने के पश्चात अब आपको अपना username , password एवं दिए गए कैप्चा कोड को भरना है और Sign in के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रक्रिया को पूरा कर के आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे ।
E Salary मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया
कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप को ऑनलाइन पोर्टल के अलावा अपने फ़ोन में E Salary app के माध्यम से देख सकते हैं इसके लिए उन्हें E Salary app को डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने प्रक्रिया नीचे दी गई हैं ।
- आवेदक को पहले अपने फ़ोन में google play store में जाना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में E सैलरी मोबाइल अप्प टाइप करके सर्च करना होगा।
- फिर आपके मोबाइल में app खुलकर आ जाएगा आपको इस app Install करना होगा।
- app इनस्टॉल होने के बाद आप app में लॉगिन करके अपनी सैलरी स्लिप को देख सकते हैं व इसे डाउनलोड कर सकते ।
Know Your PRAN की प्रक्रिया
यदि आप अपना PRAN (Permanent Retirement Account Number) जानना चाहते हैं इसके लिए आपको नीचे दी प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सर्वप्रथम आपको को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के पश्चात आपको Projects के सेक्शन में Know Your PRAN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, इसमें आपको अपना Employee Code दर्ज़ करना होगा।
- कोड भरने करने के बाद अब आपको Get PRAN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके सामने आपका रिटायरमेंट नंबर खुलकर आ जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
Contact (Helpline)
अगर आप पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान या जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर : 0177-2622132, 0177-2621191
Himkosh-HP IFMS, E Salary slip देखने से जुडी सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख में बता दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।
Himkosh-HP IFMS, E Salary slip से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Himkosh HP IFMS Portal क्या है और इसको आरम्भ करने के क्या कारण है ?
Himkosh Portal हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारी उनकी सैलरी पे स्लिप को एम्प्लोयी कोड द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर देख व आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Himkosh-HP IFMS Salary Slip देखने के ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
सैलरी स्लिप देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट himkosh.nic.in है।
पोर्टल पर सैलरी स्लिप के अलावा और क्या-क्या सेवाएँ के लिए उपलब्ध करवाई गई है ?
नागरिक पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के अलावा PRAN नंबर, CPF सब्सक्रिप्शन, सैलरी विवरण, मोबाइल एप्प्स, पेंशन विवरण, GPF विवरण, ऑनलाइन पर्ची, eService बुक आदि अनेक सी सेवाओं का लाभ प्राप्त सकते हैं ।
पोर्टल पर ऑनलाइन वेतन पर्ची कैसे देख सकते है ?
ऑनलाइन अपने वेतन स्लिप देखने के लिए आप ऊपर दिए गए लेख को ध्यान पूर्वक पढ़े।
पोर्टल पर ऑनलाइन सैलरी स्लिप की जानकारी होने से नागरिकों कैसे लाभान्वित हो सकते है ?
नागरिक को पोर्टल पर ऑनलाइन सैलरी स्लिप की जानकारी होने से वो अपनी किसी भी माह व वासिक सैलरी स्लिप को देख सकते है और इसे डाउनलोड कर सकेंगे जिस से उनके समय की बचत हो सकेगी।
हिमकोष ऑनलाइन पोर्टल माध्यम से GPF विवरण डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है ?
पोर्टल पर GPF विवरण डाउनलोड करने के लिए आवेदक को सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब होम पेज पर आपको Citizen Servicesके सेक्शन में GPF Statement के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके पश्चात अगले पेज में आपको अपना सीरीज कोड , GPF नंबर और Employee पिन दर्ज करके submit कर देना होगा, जिसके बाद आपका GPF विवरण खुलकर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकेंगे।