Gautam Adani Biography in Hindi 2021 | गौतम अडानी का जीवन परिचय | संपत्ति, शिक्षा, कैरियर

Gautam Adani Biography in Hindi | गौतम अडानी की जीवनी | गौतम अडानी का घर | गौतम अडानी की कुल संपत्ति | अडानी ग्रुप प्रोडक्ट्स लिस्ट | Gautam Adani Bio Hindi | Gautam Adani Biography in Gujarati | गौतम अडानी बायोग्राफी इन हिंदी

आज के इस आर्टिकल में हम भारत के एक कुशल उद्यमी और अदानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी के बारे में जानेंगे| गौतम अडानी का घर, व्यवसाय, संपत्ति, शिक्षा, कैरियर, जन्म और परिवार आदि जानकारी इस आर्टिकल में जानने को मिलेगा|

गौतम अडानी का जन्म और परिवार | Gautm Adani Biography in Hindi

24 जून 1962 को गौतम अडानी का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था| Gautam Adani कुल 7 भाई बहन थे, गौतम अडानी के माता का नाम शांताबेन अडानी था और उनके पिता का नाम शांतीलाल अडानी था| जैन परिवार में गौतम अडानी जी का जन्म हुआ था, इनके पिता पेशे से एक कपड़ा व्यापारी थे|

सेठ चिमनलाल नागिदास विद्यालय से गौतम अडानी ने अपनी स्कूली शिक्षा की, इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए गुजरात विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में एडमिशन लिया लेकिन किसी कारणवश कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया|

Gautam Adani Career in Hindi

Gautam Adani- अडानी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष के साथ एक भारतीय उद्यमी हैं| गौतम अडानी के कई सारे व्यापार फैले हुए हैं जैसे- बंदरगाह, तेल एवं गैस की खोज, बिजली उत्पादन, कोयला व्यापार, गैस वितरण, कोयला खनन आदि|

गौतम अडानी 1978 में मुंबई आई थे, यहां पर उन्होंने महेंद्र ब्रदर्स के पास 2 से 3 साल तक Diamond Shorter के तौर पर भी काम किया था| इसके बाद Gautam Adani ने ज्वेलरी बाजार में अपनी खुद की डायमंड ब्रोकरेज फायर में शुरू की| मनसुख अडानी जो कि गौतम अडानी के बड़े भाई थे, उन्होंने 1981 में एक प्लास्टिक यूनिट खरीदा, और इसका प्रबंधन कार्य गौतम अडानी को सौंप दिया|

और यही पीवीसी प्लास्टिक यूनिट अडानी परिवार के लिए वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बना| इसके बाद लघु उद्योग के लिए 1985 में प्राथमिक पॉलीमर का इंपोर्ट शुरू किया| इसके बाद 1988 में Gautam Adani ने अडानी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की स्थापना की| जो वर्तमान समय में अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड के नाम से जाना जाता है|

आर्थिक उदारीकरण नितियों की सहायता से अडानी ग्रुप को 1991 में खूब मुनाफा हुआ| इसके बाद जब गुजरात सरकार के द्वारा मुद्रा पोर्ट के प्रबंधकीय आउटसोर्सिंग का 1993 में ऐलान किया गया| तो 1995 में यह अनुबंध अडानी ग्रुप को मिल गया|

बहुत से लोगों का ऐसा कहना है कि नरेंद्र मोदी अडानी के काफी करीबी हैं| क्योंकि दोनों लोग गुजराती हैं और दोनों गुजरात से हैं| लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि गौतम अडानी की नजदीकियां तो शरद पवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ से थी| गौतम अडानी भारत के गिने-चुने उद्योगपतियों में से एक माने जाते हैं|

Highlights Gautam Adani Biography in Hindi

पूरा नाम गौतम अडानी
जन्म स्थान अहमदाबाद (गुजरात) भारत
जन्म तारीख 24 जून 1962
राशि कर्क राशि
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म जैन धर्म
माता का नाम शांताबेन अडानी
पिता का नाम शांतिलाल अडानी
पत्नी का नाम प्रीति अडानी
बेटी का नाम नहीं पता
बेटे का नाम जीत अडानी, करन अडानी
पेशा बिजनेसमैन
स्कूली शिक्षा सेठ चिमनलाल नागिदास विद्यालय
कॉलेज शिक्षा गुजरात विश्वविद्यालय
गौतम अडानी की कुल संपत्ति 80.2 बिलियन USD (2021)

गौतम अडानी की परोपकारी (दरियादिली)

अडानी ग्रुप के द्वारा 1996 में अडानी फाउंडेशन की स्थापना की गई है| अडानी फाउंडेशन उड़ीसा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य में काम करता है| आपको बता दें कि जब पूरे भारत में कोरोना महामारी हुई थी, तब गौतम अडानी जी ने जनता की सेवा करने के लिए पीएम केयर फंड में 100 करोड़ रुपए का दान किया था|

इसके साथ-साथ अडानी जी ने गुजरात सीएम रिलीफ फंड में 5 करोड़ रूपए का दान किया था| वहीं पर महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए का दान किया था| इसके साथ-साथ अडानी ग्रुप कोरोना काल के दौरान हर रोज 1500 आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करते थे|

अहमदाबाद गुजरात में गौतम अडानी की पत्नी एक स्कूल अदानी विद्या मंदिर चलाती है| जिन बच्चों के माता-पिता की वार्षिक आय ₹100000 से कम है ऐसे बच्चों को इस स्कूल में शिक्षा दी जाती है|

गौतम अडानी को मिला पुरस्कार और उपलब्धियां | Gautam Adani Awards and Achievements

2014 में अडानी समूह की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा अडानी फाउंडेशन को तीसरे वार्षिक ग्रीनटेक सीएसआर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

गौतम अडानी के अनमोल विचार | Gautam Adani Anmol Vachan in Hindi

  • मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं हूं और ना ही मुझे राजनीति पसंद है, लेकिन फिर भी राजनीतिक पार्टियों में मेरे बहुत से दोस्त हैं|
  • आप या तो अंतर्मुखी होते हैं या फिर बहुर्मुखी होते हैं, अगर इस हिसाब से देखा जाए तो मैं एक अंतर्मुखी हूं| क्योंकि मैं एक सामाजिक व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मुझे पार्टियों में जाना अच्छा लगता है|
  • मुझे विश्लेषण का अपना तरीका पसंद है जो बहुत ही सरल और बिना शब्द जाल की भाषा है| क्योंकि अगर कोई व्यक्ति अपनी बात को कंप्लीकेटेड ढंग से करता है तो यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है|
  • मैं अपनी निवेश नीति राष्ट्र के हित को ध्यान में रखते हुए करता हूं, और मैं अपनी इस नीति को कभी बदलता नहीं हूं|
  • अगर सरल भाषा में कहें तो व्यापार का अर्थ ही जोखिम उठाना होता है, जिसमें अनिश्चितता और बेचैनी होती है|
  • अगर आप पैसा कमाते हैं तो आपके पास दो रास्ते हैं या तो आप पैसे को संग्रहित कर के बैठे रहिए या फिर उसे निवेश करके तरक्की करते रहिए|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने गौतम अडानी के जीवन परिचय | Gautam Adani Biography in Hindi के बारे में पूरा विस्तार से जानने का प्रयास किया है| लेकिन अगर आपका गौतम अडानी की जीवनी से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|

Gautam Adani Biography in Hindi (FAQ)

अदानी कौन सी जाति का है?

गौतम अडानी गुजराती जाति के हैं|

Gautam Adani का धर्म क्या है?

गौतम अडानी के धर्म का नाम – जैन धर्म

गौतम अडानी के पिता का क्या नाम है?

Gautam Adani के पिता का नाम शांतिलाल अडानी

गौतम अडानी का जन्म कब हुआ था?

गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को हुआ था|

Gautam Adani कौन सा बिजनेस करते हैं?

गौतम अदानी पावर, रियल स्टेट, कोयला, एग्रो प्रोडक्ट्स, गैस, आयल, पीवीसी इंपोर्ट आदि का बिजनेस करते हैं|

गौतम अडानी की संपत्ति कितनी है?

गौतम अडानी की संपत्ति : 80.2 बिलियन USD (2021)

Gautam Adani की 1 दिन की कमाई कितनी है?

IIFL Wealth Hurun India रिच लिस्ट 2021 के अनुसार गौतम अडानी ने 1 दिन में 1002 करोड़ रुपए की हैं|

Leave a Comment